फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फंदे से लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
गुलडिया भूपसिंह में महिला कि मौत की बाद लगी महिलाओं की भीड-संवाद
विज्ञापन
घुंंघचाई। थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूप सिंह में एक महिला का घर में ही फंदे से शव लटकता मिला। जानकारी के बाद परिजनों में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के खुदागंज निवासी मुन्ना लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सीमा देवी (40) की शादी 18 साल पहले घुंंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूपसिंह के एक युवक के साथ की थी। बुधवार को युवक राइस मिल पर काम करने गया था। घर पर उसकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में सीमा देवी की मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर कमरे में मफलर के फंदे से लटका मिला। बच्चे जब कमरे में गए तो शव लटका देख शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी के बाद घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पर थाना पुलिस को दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए। पहले तो मायके वालों ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया, लेकिन लोगों के समझाने के बाद परिजन राजी हुए। सीओ विधि भूषण मौर्या ने बताया कि पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। प्रथम दृष्ट्या जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें