फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 65 किलो मांस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम ने एक युवक को संदिग्ध मांस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह सुअर का मांस बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने मांस का नमूना जांच के लिए भिजवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया में तैनात उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 26 जुलाई को वह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति पीलीभीत की ओर से बाइक पर मांस लेकर न्यूरिया की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पिपरिया आगरू गांव के पास उसे रोक लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम कुंवर पाल पुत्र चेतराम निवासी बाइस पुल थाना झंकईया, जिला ऊधम सिंह नगर बताया। उसने बताया कि वह सुअर का मांस बेचने के लिए ले जा रहा था। बरामद मांस का वजन 65 किलोग्राम है। मौके पर बुलाए गए पशु चिकित्सक ने मांस का सैंपल लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें