फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बांके से हमला कर महिला को किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में एक महिला पर उसके जेठ और बड़े ससुर ने बांके से हमला कर घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके बच्चे की गला दबाकर हत्या का भी प्रयास किया और मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के गौहनिया निवासी राजकुमारी पत्नी संजीव कुमार ने सुनगढ़ी थाने में दी तहरीर में बताया कि 22 जुलाई को वह अपने बच्चे के साथ बेलपत्र लेने एक अन्य घर पर गई थी। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद उसके जेठ नरेश और बड़े ससुर हरीप्रसाद ने उस पर बांके से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।
पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसके मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। महिला किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें