फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महोत्सव का शुभारंभ, पहलवानों ने दिखाया दम

Mon, 10 Nov 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मझोला महोत्सव का दंगल से हुआ शुभारंभ। संवाद 
विज्ञापन
मझोला। तीन दिनी मझोला महोत्सव की शुरुआत सोमवार को कुश्ती प्रतियोगिता के साथ हुई। दंगल में पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि बरेली के विधान परिषद सदस्य महाराज सिंह ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ठाकुर रामानंद सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि दंगल केवल एक खेल नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली परंपरा और ग्रामीण संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि मझोला महोत्सव जैसी पहल ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती है। इससे समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना मजबूत होगी। दंगल में बाबा नगेंद्र दास (अयोध्या) बनाम फैजल गनी (जम्मू) के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें फैजल गनी विजेता रहे। दूसरे मुकाबले में शंकर थापा (नेपाल) और संदीप पहलवान (राजस्थान) आमने-सामने हुए। इसमें संदीप पहलवान ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में काली पहलवान (हरियाणा) का सामना सुरेंद्र (बरेली) से हुआ। इसमें सुरेंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। विजेता पहलवानों को स्मृति चिह्न और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें