पूरनपुर में नई बस्ती के प्राथमिक स्कूल के निरीक्षण के दौरान बच्चों से सवाल पूछते खंड शिक्षा अधि
- फोटो : सांकेतिक
पूरनपुर। बीईओ विजय वीरेंद्र सिंह ने पांच स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में नगर के प्राथमिक स्कूल नंबर एक और प्राथमिक स्कूल नई बस्ती में शिक्षामित्र गैरहाजिर मिलीं। दोनों गैरहाजिर शिक्षामित्रों का मानदेय काटने की संस्तुति बीएसए से की है। गांव भगवंतापुर के उच्च प्राथमिक स्कूल में मंगलवार से शुरू होने वाली दो दिनी ब्लॉक स्तरीय मिनी शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारी की जानकारी ली।
सोमवार को बीईओ के औचक निरीक्षण से शिक्षकों में खलबली मची रही। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि नगर के प्राथमिक स्कूल एक के निरीक्षण में शिक्षामित्र आफसा बी गैरहाजिर मिलीं। प्राथमिक स्कूल नई बस्ती के स्कूल में शिक्षामित्र अंजू वाजपेयी भी गैरहाजिर मिलीं। गांव मुझा, गुलड़हा के प्राथमिक स्कूल और गांव भगवंतापुर के उच्च प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। गांव मुझा के प्राथमिक स्कूल में 70 में से 63 बच्चे उपस्थित मिले। निरीक्षण में स्कूलों की साफ-सफाई व्यवस्था, समय सारणी के अनुसार शिक्षण कराने के शिक्षकों को निर्देश दिए। गैरहाजिर मिलीं दोनों शिक्षामित्रों का मानदेय काटने की संस्तुति बीएसए से की गई है। बीईओ ने बताया कि गांव भगवंतपुर के उच्च प्राथमिक स्कूल में मंगलवार से दो दिनी ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता होगी।