पीलीभीत। दीपावली का त्योहार अगले सप्ताह है। ऐसे में स्थानीय बाजार में ग्राहकों ने खरीदारी तेज कर दी है। बाजार में ग्राहकों के लिए इस बार नए फैशन के कपड़े आ गए हैं, जो युवक व युवतियों को खूब पसंद आ रहें है। इसमें युवक डबल पॉकेट शर्ट तो युवतियां कॉटसेट पसंद कर रहीं हैं।
विज्ञापन
दीपावली पर लोग नए कपड़े खरीदने को लेकर उत्सुक रहते हैं। वहीं बाजार में भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस दीपावली पर टैक्सटाइल व्यापार में व्यापारियों ने सुंदर नए फैशन के कपड़े दिल्ली, पंजाब आदि से मंगवाए हैं। इस बार युवकों को स्टेट जींस, डिजाइनिंग कुर्ता पजामा, डबल पॉकेट शर्ट, मोटिव शर्ट खूब पसंद आ रही है। वहीं युवतियों को फ्रॉक शूट, कॉटसेट खूब पसंद कर रहीं है।