फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवक को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र के मिलक ढेरम मंडरिया मुस्तकिल गांव में शनिवार रात चारपाई पर सो रहे 35 वर्षीय गुड्डू गौतम को जहरीले सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि गुड्डू गौतम शनिवार रात चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब तीन बजे सर्प ने उन्हें डस लिया। कुछ देर बाद शरीर में तेज जलन और बेचैनी होने पर उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद जान नहीं बच सकी।
गुड्डू गौतम मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया। उनके परिवार में माता-पिता, दो भाई, पत्नी, दो वर्षीय बेटा और चार वर्षीय बेटी हैं। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें