अमरिया के रामलीला मेला में दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान।संवाद
अमरिया। श्रीराम लीला मेले में चल रहे दंगल में शुक्रवार को चौथे दिन बाहरी पहलवानों का दबदबा रहा। पहली कुश्ती अयोध्या हनुमानगढ़ी के पहलवान नागेंद्र दास और गोरखपुर के मुन्ना पहलवान के बीच हुई। जिसमें नागेंद्र दास ने जीत हासिल की।
शुक्रवार को कुश्ती का मुकाबला कलियर शरीफ के फैसल गनी और राजस्थान के संदीप पहलवान के बीच हुआ। पांच मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में फैसल गनी ने संदीप पहलवान को चित कर दिया। तीसरा मुकाबला नेपाल के थापा पहलवान व अजमेर के अजमेरी बाबा पहलवान के बीच हुआ, यह मुकाबला 15 मिनट तक चला, इसमें अजमेरी बाबा पहलवान ने शंकर थापा पहलवान को पटखनी मारकर बाज़ी जीत ली।
इस मौके पर मेला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, कमल कुमार गुप्ता, मुंशीलाल सागर, सुरेश कुमार गुप्ता, गौतम, लेखराज भारती, शिव शंकर, रोहित कुमार गुप्ता, श्याम बिहारी आदि मौजूद रहे। दंगल में रेफरी की भूमिका सेवा सिंह ने निभाई। संवाद