फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: गड्ढामुक्त अभियान में भ्रष्टाचार का दीमक, हाथ लगाते ही उखड़ रही सड़क, वीडियो वायरल

Fri, 25 Oct 2024 02:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पीलीभीत में गांव रामनगरिया से महुआ संपर्क मार्ग पर पैचवर्क कराया जा रहा है। इसमें घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। इसका वीडियो वायरल हुआ है। 
विज्ञापन
हाथ से उखड़ रही सड़क - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे गड्ढा मुक्त अभियान में भी भ्रष्टाचार का दीमक लग गया है। पीलीभीत जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने लापरवाही पर दो दिन पहले ठेकेदार को नोटिस जारी किया था, तो अब जिला पंचायत सदस्य ने सड़क निर्माण की पोल खोल दी है। 

विज्ञापन


निर्माण कार्य पर सवाल
गजरौला क्षेत्र के गांव रामनगरिया से महुआ संपर्क मार्ग पर जिला पंचायत की ओर से पैच वर्क कराया जा रहा है। इसमें ठेकेदार की ओर से जमकर मनमानी की जा रही है। वहां के जिला पंचायत सदस्य ने निर्माण कार्य पर सवाल उठाए हैं। गुणवत्ता विहीन कराए गए निर्माण का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सड़क के भरे गए गड्ढे की परत हाथ लगाने से उखड़ रही है। 

'जांच कराई जाएगी'
ऐसे में विभागीय जिम्मेदारों और ठेकेदार की मिलीभगत सामने आ गई है। अपर मुख्य अधिकारी हरमीक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उसकी जांच कराई जा रही है। अगर ठेकेदार की ओर से ऐसा काम कराया गया है तो उसे नोटिस जारी होगा। काम गुणवत्तापूर्ण करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें