फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर चढ़कर बोला वर्ल्ड कप का खुमार

Sun, 15 Feb 2015 11:22 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में रविवार को वर्ल्ड कप का खुमार क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोला। मौका था भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच। बाजार, सरकारी कार्यालय, रेलवे स्टेशन समेत  लगभग सभी सार्वजनिक स्थानों पर क्रिकेट प्रेमी टीवी, रेडियो से चिपके दिखाई दिए। शाम पांच बजे जब पाक की टीम 47 ओवरों में 224 रन बना कर आल आउट हुई, तो लोग झूम उठे। भारत की जीत पर शहर में देर शाम तक जश्न का माहौल रहा। भाजपाइयों ने ड्रमंडगंज चौराहे पर आतिशबाजी छोड़कर खुशी मनाई।
विज्ञापन

भारत पाक के बीच मैच को लेकर लोग सुुबह से ही टीवी, रेडियो व इंटरनेट पर मैच देखने के लिए उत्साहित दिखे। मैच में भारत की ओर से चौके व छक्के लगने पर क्रिकेट प्रेमी तालियां बजा कर खुशी का इजहार करते देखे गए। भारतीय टीम जब दोपहर 11.15 बजे 36 ओवरों में 200 रन बनाए तो क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते बन रहा था। इसको लेकर सार्वजनिक स्थानों पर रोज की अपेक्षा कम भीड़ दिखी। किक्रेट प्रेमियों की खुशियों को उस समय पंख लगे जब शाम 4.50 बजे 46 ओवर में आठ विकेट पर 220 रन बनाए और 47 ओवरों में 224 रन बनाकर टीम ढेर हो गई। इसकेसाथ ही क्रिकेटप्रेमी जश्न में डूब गए। ड्रमंडगंज चौराहे पर भाजपाइयों ने भारत माता की जय उद्घोषों के बीच जमकर आतिशबाजी छोड़ी। इस मौके प्रदीप नवरंग, अरूण वाजपेई, अंकुर, सुंदर लाल, मोहित, अवरीश, प्रेम शंकर, अंकित आदि लोग शामिल रहे।
पूरनपुर। रविवार को भारत-पाक के बीच हुए मैच में भारत की जीत पर क्रिकेट प्रेमियों और अन्य लोगों ने जश्न मनाया। नगर के कई स्थानों पर लोगों ने मिठाई बांटी और पटाखे दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें