फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले में मजदूर घायल, हालत गंभीर

Mon, 19 Dec 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
भालू के हमले में मजदूर घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन
 जंगल में गए मजदूर पर एक साथ दो भालुओं ने हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर मजदूर का साथी अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा और बमुश्किल उसे बचाया। गंभीर हालत में मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गजरौला क्षेत्र के सिरसा सरदाह गांव निवासी 35 वर्षीय राधेश्याम पुत्र कन्हईलाल मजदूरी करते हैं। दो दिन से वह साथी निरंजन के साथ माला गेस्ट हाउस पर काम कर रहे थे। सोमवार को दोनों गेस्ट हाउस में पौधे लगाने गए थे। इसी बीच राधेश्याम शौच के लिए माला जंगल में गया। वहां दो भालू आ गए और मजदूर पर हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर गेस्ट हाउस पर काम कर रहा साथी निरंजन ग्रामीणों को लेकर जंगल में पहुंचा और लाठी डंडों से बमुश्किल बचाया। भालू जंगल की ओर भाग गए। इसके बाद घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माला वन क्षेत्राधिकारी दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि राधेश्याम पर भालू ने गेस्ट हाउस के पास हमला किया है। घटना जंगल क्षेत्र के बाहर हुई है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

डीएफओ ने पीड़ित को दी सहायता राशि
माला जंगल में मजदूर पर भालू के हमले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी जुटाई। डीएफओ कैलाश प्रकाश, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के नरेश कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती घायल के स्वास्थ्य के बारे में जाना। इसके बाद मदद राशि के तौर पर पांच हजार रुपये नकद पीड़ित के परिवारीजनों को दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें