फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक विपरीत तौल पर केंद्र प्रभारियों को फटकारा

Mon, 19 Dec 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल के अधिकारियों ने सोमवार को दो क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसमें मानक  के विपरीत तौले जा रहे गन्ने को देख केंद्र प्रभारियों की फटकार लगाई गई। इसके अलावा मानक के आधार पर तौल करने के निर्देश दिए। मिल अधिकारियों ने गांव सुहेला और बैरा के क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसमें पता चला कि सुहेला पर 16 हजार और बैरा पर 13 हजार क्विंटल गन्ना खरीदा जा चुका है। इस पर गन्ना खरीद संबंधी अभिलेख चेेक किए। यह भी पता लगा कि केंद्र प्रभारी मानक के विपरीत जड़, अगौला और मिट्टी लगा हुआ गन्ना खरीद रहे थे। इस पर अधिकारियों ने क्रय केंद्र प्रभारी लाल बहादुर व राजेश कुमार की फटकार लगाई। मानक के विपरीत खरीदे जा रहे गन्ने पर रोक लगाई। निरीक्षण में जीएम नरेंद्र राय, सीसीओ सेवकराम सिंह और गन्नाधिकारी नीरज शुक्ला शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें