फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सवा तीन करोड़ रुपये से बनने वाली डिजिटल लाइब्रेरी का काम शुरू

Sun, 03 Aug 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण के लिए जेसीबी से होती खुदाई। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की ओर से मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। नगर पालिका के सामने पूर्व में संचालित मैस्टन स्कूल में यह लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसमें कंप्म्यूटर, संग्रहालय आदि भी बनाए जांएगे। हाई-स्पीड इंटरनेट, हजारों डिजिटल किताबें और ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही एक फिजिकल पुस्तकालय और स्थानीय विरासत को समर्पित संग्रहालय भी परिसर में स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना से होने वाले कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने गेस्ट हाउस व डिजिटल लाइब्रेरी के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी। इसको लेकर अब नगर पालिका ने शहर के बच्चों को डिजिटल लाइब्रेरी देने पर कार्य शुरू कर दिया है।
नगर पालिका के सामने बनी पूर्व में संचालित एक स्कूल में खाली पड़ी भूमि में डिजिटल लाइब्रेरी का कार्य शनिवार से शुरू हो गया है। जिसमें दो मंजिला इमारत बनाई जाएगी। नगर पालिका की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी का कार्य शुरू हो चुका है, इसमें धरातल पर रीड़िंग बुक रूम बनाया जाएगा। प्रथम तल पर 20 कंप्यूटर लगाए जाएगें, हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन


000
शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान
डिजिटल युग में युवाओं को तकनीकी शिक्षा और संसाधनों से जोड़ने के लिए नगर पालिका परिषद पीलीभीत ने एक सराहनीय कदम उठाया है। परियोजना के तहत 20 कंप्यूटरों से सुसज्जित डिजिटल अध्ययन केंद्र, प्रतियोगी छात्रों के लिए विशेष सामग्री, फिजिकल किताबों का संग्रह बनाया जाएगा। नगर पालिका के इस प्रयास से नगर में शैक्षणिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इससे हजारों छात्रों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें