फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सामुदायिक शौचालयों में अव्यवस्था मिलने पर पांच सचिवों को नोटिस

Sun, 03 Aug 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सामुदायिक शौचालय के संचालन में सचिवों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। डीपीआरओ ने निरीक्षण में खामियां मिलने पर दो ब्लॉकों के पांच सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों का सही से संचालन कराने को लेकर अधिकारियों की ओर से बैठक कर समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं। इसके बाद भी पंचायत सचिवों की ओर से सामुदायिक शौचालय में फैली अव्यवस्थाओं को दूर नहीं किया जा रहा है। हाल में डीपीआरओ रोहित भारती ने ब्लॉक मरौरी के सचिव विकास पांडे की सिरसा सरदाह, चिड़ियादाह, ढेरम मडरिया, अजीतपुर, सचिव नेहा की ग्राम पंचायत मुडैला कलां, राकेश कुमार सचिव की पंचायत जमुनिया, सचिव रिजवान की ग्राम पंचायत महोफ, भिठौरा खुर्द और ललौरीखेड़ा ब्लॉक के पंचायत सचिव तौलेराम की पंचायत लालपुर में निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सामुदायिक शौचालयों में ओवरहेड टैंक के नीचे जलभराव, खराब हैंडपंप, गंदगी और अन्य अव्यवस्थाएं मिलीं। सचिव से जानकारी करने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। डीपीआरओ ने दोनों ब्लॉकों के पांच सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें