फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 18 करोड़ से ओवरहेड टैंक का कार्य शुरू

Tue, 16 Dec 2025 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जल निगम नगरीय की ओर से 18 करोड़ से बनने वाले शहर के सुभाष नगर कॉलोनी में ओवरहेड टैंक का कार्य शुरू कर दिया गया है। टैंक के पानी की पाइप लाइन शहर के भूरेखां वार्ड से डाली जा रही है। ओवरहेड टैंक बनने के बाद शहर के वार्ड पांच व सात के रहने वाले लगभग 3500 परिवारों के पानी की टंकियों में 24 घंटे पानी की उपलब्धता रहेगी। नगर पालिका की जलकल की टीम भी जल निगम नगरीय का कार्य में सहयोग कर रही है।
विज्ञापन


जल निगम नगरीय की ओर से 2.0 फेस के अंतर्गत कार्य शहर के वार्ड पांच भूरे खां में शुरू हो गया है। योजना से 18 करोड़ की लागत से ओवरहेड टैंक सहित दो ट्यूबवैल बनाए जाएंगे। इससे पाइप लाइन के जरिये 3500 परिवारों को 24 घंटे मिलने वाले जलापूर्ति से जोड़ा जाएगा। वहीं, वार्ड पांच में कार्यकारी संस्था को टनकपुर हाईवे स्थित सुभाष नगर कॉलोनी में जगह मिल गई है। इसपर कार्य भी शुरू कर दिया है। चिह्नित जगह से 44 पेड़ों की कटाई पूरी होने के बाद अब नींव के लिए खोदाई का कार्य शुरू किया जा रहा है। वहीं शहर के वार्ड पांच भूरेखां से अंडर पाइप लाइन भी डाली जा रही है। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद वार्ड पांच व सात के 35 सौ परिवारों को 24 घंटे उनकी टंकियों में तेज रफ्तार में शुद्ध पेयजल मिलेगा। इसका बिल भी उपभोक्ताओं को भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें