फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मशीनें लगाने का काम शुरू, अगले सप्ताह शुरू होगा नया फीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर में चार की जगह सात फीडरों से बिजली आपूर्ति करने की चल रही प्रक्रिया में विद्युत उपकेंद्र मेंं मशीनों को लगाने का काम शुरू कर दिया गया। फीडर दो के उपभोक्ताओं को विभाजित करके नया फीडर अगले सप्ताह चालू हो जाएगा। फीडर तीन और चार के उपभोक्ताओं को अभी और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन



नगर में 18 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। अभी चार फीडरों से इन उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है। फीडर नंबर एक पर करीब 1400, फीडर नंबर दो पर साढ़े छह हजार, तीन में चार हजार और फीडर चार में पांच हजार उपभोक्ता हैं। किसी भी फीडर में फाॅल्ट होने पर पूरे फीडर के उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। फाॅल्ट, ट्रिपिंग से निजात दिलाने को नगर में तीन नए फीडर बनाने का निर्णय लिया गया था।



उपखंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि फीडर नंबर दो को विभाजित नया फीडर बनाने का काम पूरा हो गया है। मात्र टेस्टिंग होनी बाकी है। नया फीडर अगले सप्ताह चालू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फीडर नंबर तीन और चार के उपभोक्ताओं को विभाजित कर दो अन्य फीडर बनने हैं। इसके लिए नगर में अंडरग्राउंड केबल डलवाई जा रही है। अंडर ग्राउंड केबल डालने का कार्य स्टेशन चौराहा तक पूरा गया है। इसमें करीब एक महीने का समय लगेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें