फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाएं सड़क पर उतरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव में देशी शराब की दुकान हटाए जाने की मांग को लेकर महिलाओं ने हुंकार भर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर गांव के बीच में चल रही शराब की दुकान को हटाने मांग की है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में कई सालों से गांव के बीचों-बीच शराब की दुकान संचालित है। इसको हटाए जाने को लेकर अब महिलाएं लामबंद हो गईं हैं। आरोप है कि दुकान गांव के कन्या जूनियर हाईस्कूल से 70 फुट की दूरी पर स्थित है। इससे बच्चों को दिक्कत आती है।
रविवार को दुकान हटाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया था। कोई असर न पड़ने पर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि अगर दुकान नहीं हटाई गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगी। इस मौके पर सुनीता देवी, रूबी देवी, रेखा देवी, अनीता, मीरा देवी, अंशु, गीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें