फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिलाएं बोलीं, गांव में नहीं चलने देंगे शराब की दुकान

विज्ञापन
घुंघचाई क्षेत्र के गांव चंदुईया में हुए संवाद में मौजूद महिलाएं- राजस्व विभाग
विज्ञापन
पूरनपुर। घुंघचाई क्षेत्र के गांव चंदुइया में शराब की दुकान हटवाने की मांग पर अड़ी महिलाओं से गांव पहुंचकर एसडीएम, सीओ और विधायक ने संवाद किया। संवाद के दौरान भी महिलाएं शराब की दुकान को गांव से हटवाने की मांग करती रहीं। आक्रोशित महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
विज्ञापन


गांव चंदुइया में शराब की दुकान के विरोध में महिलाएं कई बार प्रदर्शन कर चुकी हैं। दुकान न हटने पर आक्रोशित महिलाओं उग्र धरना प्रदर्शन की तैयारी में जुटी थीं। बृहस्पतिवार को विधायक बाबूराम पासवान, एसडीएम मयंक गोस्वामी, सीओ विधि भूषण मौर्य ने गांव पहुंचकर महिलाओं से संवाद किया। संवाद में महिलाएं गांव से शराब की दुकान हटवाने की मांग पर अड़ी रहीं।
आक्रोशित महिलाओं का कहना था कि शाम होते ही घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। किशोर और बच्चे भी शराब की लत में फंस रहे हैं। शराब की दुकान को गांव के अंदर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम मयंक गोस्वामी ने शराब की दुकान के सेल्समैन को बिक्री को लेकर रजिस्टर रखने, किशोरों और बच्चों को शराब की बिक्री न करने की चेतावनी दी। कहा कि किशोरों को शराब बिक्री का मामला मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने कहा कि दुकान हटवाने को प्रयासरत हैं। इसके लिए आबकारी मंत्री को भी पत्र लिखा गया है। एसडीएम ने मामले की जानकारी उच्च अफसरों को देकर शराब की दुकान को गांव के बाहर कराने की कोशिश का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें