दो दरोगा और दो सिपाही पहुंचे थे गांव
मंगलवार शाम को चोरी के आरोपी के गांव धर्मापुर में होने की जानकारी पर कोतवाली से दो दरोगा और दो सिपाहियों ने गांव धर्मापुर पहुंचकर एक आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी के घर की महिलाओं ने पुलिस टीम का विरोध और धक्का मुक्की कर आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिस पकड़ से छुटते ही आरोपी भाग गया। महिलाओं के भारी विरोध पर पुलिसकर्मी अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए।
पुलिसकर्मियों ने प्रधान के पति को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया। घटना की सूचना पर कोतवाल सतेंद्र सिंह टीम के साथ शाम करीब आठ बजे गांव धर्मापुर पहुंचे। मगर इससे पहले आरोपी और उसके घर की महिलाएं गांव से खिसक गई थी। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी के आरोपी को पकड़ने पर महिलाओं ने उसे छुड़ा लिया। पुलिस टीम से कोई धक्का मुक्की नहीं हुई है।