आसपास गांव से पहुंचे लोग, हर आंख हुई नम
भीषण हादसे में मां-बेटे के साथ पिता के भी दुनिया से चले जाने की खबर फैलते ही तिरकुनिया नसीर गांव स्थित इमरान के घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। गांव के अलावा आसपास गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे। एक साथ तीनों के शवों को रखा देख हर आंख नम हो गई। घर में चीख पुकार की गूंज हर ओर सुनाई दे रही थी। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।
यह भी पढ़ें-
पीलीभीत में भीषण हादसा: कार की टक्कर से टेंपो के उड़े परखच्चे, दो मासूमों समेत पांच की मौत, सात लोग घायल
परिजनों के अनुसार, बड़ा आयोजन तो टल ही गया लगता है। घर में तीन शव रखे होने से चीख पुकार का माहौल है। ऐसे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं। वहीं तीनों के शवों को लेने के लिए मृतकों के परिजनों के देर रात तक तिरकुनिया गांव पहुंचने की बात कही जा रही है।