फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिलाओं ने ट्रंप के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 29 Aug 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के विरोध में व्यापार फैंस क्लब से जुड़ीं महिलाओं ने बृहस्पतिवार को क्लब कार्यालय पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

व्यापार फैंस क्लब से जुड़ीं कुछ महिलाएं शाम को क्लब कार्यालय पर एकत्र हुईं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के विरोध में प्रदर्शन किया। ट्रंप मुर्दाबाद के नारे लगाए। महिलाओं का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत ने मान-सम्मान दिया था, लेकिन उन्होंने भारी भरकम टैरिफ थोप दिया। भारत एक सशक्त देश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूरा देश साथ खड़ा है। प्रदर्शन का नेतृत्व रविता गुप्ता ने किया। इसमें आशा गुप्ता सुनीता गुप्ता, विमलेश गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, ज्योति गुप्ता, कल्पना गुप्ता, भूरी पांडेय, अनीता कश्यप, कल्पना पांडेय आदि शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें