फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेंगी देश की महिलाएं : औलख

विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबो​धित करते प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार को जनाक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन शहर के गांधी प्रेक्षागृह में किया गया। सम्मेलन में जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि महिला विरोधी विपक्ष ने सदन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर बिल पास नहीं होने दिया और महिलाओं का अपमान किया। इसका बदला देश की महिलाएं खुद विपक्ष से लेंगी। प्रभारी मंत्री ने जनाक्रोश महिला यात्रा को हरी झंडी भी दिखाई।
विज्ञापन


जनाक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुुए जिले के प्रभारी व कृषि शिक्षा राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही देश में नारी विरोधी रही है। उन्होंने कभी महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा नहीं दिया। वहीं, भाजपा की ओर जब संसद में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने का बिल लाया गया, तो विपक्ष ने पूरा जोर लगाकर इस बिल को बहुमत से पास नहीं होने दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए देश में सबसे बड़ा नारी सम्मान है। इसका बदला देश की महिलाएं विपक्ष से 2027 व 2029 के चुनाव में लेंगी। प्रभारी मंत्री ने महिला मोर्चा के नेतृत्व में निकाली गई महिला जनाक्रोश यात्रा को हरी झंडी भी दिखाई। बाद में पत्रकारों से वार्ता कर पार्टी की प्राथमिकताएं गिनाईं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा गीता मिश्रा, रेखा परिहार, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल, पंकज तिवारी, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सम्मेलन में महिलाओं की कम संख्या बनी चर्चा
भाजपा की ओर से आयोजित जनाक्रोेश महिला सम्मेलन में महिलाओं की संख्या कम होने की बात चर्चा में रही। करीब 500 सीट की क्षमता वाली गांधी प्रेक्षागृह की करीब आधी सीटें खाली रह गईं। प्रतिभाग करने वाली महिलाओं में भी मतभेद नजर आया। प्रेक्षागृह के बाहर खड़ी महिलाओं ने आयोजन पर भी सवाल उठाए। हालांकि पदाधिकारियों ने पर्याप्त संख्या होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें