ढाेल-नगाड़े के साथ किया गया हाईस्कूल के जिला टॉपर प्रांजल का स्वागत संवाद
- फोटो : विद्यालय में सचिन शुक्ला को मिठाई खिलाते प्रबंधक व अन्य।
पीलीभीत। शहर के सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर काॅलेज के छात्र प्रांजल मौर्य ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल में जिला टॉप किया तो शिक्षक और माता पिता खुशी से झूम उठे। यह कई वर्षों में पहला मौका, जब काॅलेज के छात्र ने जिला टॉप किया है। प्रांजल ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता पिता दिया है। प्रांजल ने बताया कि उसने शिक्षकों के मार्गदर्शन से पढ़ाई की। अब वह आईएएस अफसर बनना चाहते हैं।
प्रांजल ने बताया कि काॅलेज शिक्षकों का सहयोग और मार्गदर्शन से उन्हें काफी मदद मिली। इसके अलावा ऑनलाइन भी पढ़ाई की। मोबाइल का उपयोग सिर्फ पढ़ाई में ही किया। सोशल मीडिया से दूरी बना कर रखी। प्रांजल ने बताया कि रोजाना 10 से 11 घंटे पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के घंटे उतने महत्वपूर्ण नहींं है। समय प्रबंधन और विषय को समझ कर पढ़ना ज्यादा जरूरी है। सोशल मीडिया की मदद पढ़ाई के लिए लेना चाहिए। प्रांजल का सपना आईएएस बनना है। वह अभी से इसकी तैयारी में जुटे हैं। संवाद