फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला उद्यमियों का कराया जाएगा पंजीकरण, शासन से भेजा गया लक्ष्य

Wed, 04 Nov 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़कर सशक्त बनाया जा रहा है। ऐसे में जिले में उद्यम करने वाली महिलाओं को पंजीकरण कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से विभाग को लक्ष्य भेजा गया है। शासन से आए लक्ष्य के बाद अफसरों ने इसको लेकर तैयारियां शुरु कर दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ओर से महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। जिले के सातों ब्लॉकों में करीब 89 महिलाएं योजना से जुड़कर काम कर रही हैं। यह महिलाएं परचून की दुकान, आटा चक्की जैसे तमाम कामों से जुड़ी है। अब इन सभी महिलाओं को विभागीय बेवसाइट के जरिए पंजीकरण कराया जाएगा। इसके बाद इन सभी महिलाओं का डाटा भी ऑनलाइन हो जाएगा। राष्ट्रीय आजीविका मिशन की उपायुक्त वंदना ने बताया कि महिलाओं का पंजीकरण कराकर उन्हें जोड़ा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें