न्यूरिया। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर मंगलवार को न्यूरिया स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत एवं तकनीकी सुधार कार्य कराया गया। एसडीओ हरिओम सिंह और जेई संजीव कुमार के निर्देशन में हुए कार्य के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक पांच फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे पहले विद्युत विभाग की ओर से सूचना जारी कर उपभोक्ताओं को बिजली कटौती के बारे में अवगत करा दिया गया था। इस दौरान न्यूरिया टाउन, महोफ रेंज, रामपुर बौरख, भीखारीपुर और पीटीडब्ल्यू फीडर से जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। उपखंड अधिकारी विद्युत मझोला हरिओम सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता के निर्देश पर उपकेंद्र पर मरम्मत एवं तकनीकी सुधार का कार्य कराया गया। कार्य पूरा होने के बाद पांचों फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई। संवाद