फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जियो बैग का काम रुकने की चेतावनी पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शारदा नदी तट पर प्रदर्शन करती एकत्र महिलाएं । स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
नदी तट पर एकत्र हुईं महिलाएं, शाम तक काम रुकवाने नहीं पहुंचे वनकर्मी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। शारदा नदी में चल रहे चेनेलाइजेशन का काम बृहस्पतिवार को रुकवा दिया गया था। साथ ही जियो बैग की ठोकर का काम रुकवाने की चेतावनी दी गई थी। ऐसे में शुक्रवार को कई महिलाएं नदी तट पर विरोध जताने पहुंचीं, पर शाम तक कोई काम रुकवाने नहीं पहुंचा तो सभी घरों को लौट गए।

अनुमति न होने पर वन विभाग के अफसरों ने बृहस्पतिवार को शारदा नदी तट पर पहुंचकर चेनेलाइजेशन का काम रुकवा दिया था। ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को एक वन दरोगा ने जियो बैग का काम भी वन विभाग की जमीन पर होने का तर्क देकर काम बंद कराने को कहा। प्रधान ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पाकर गांव की कई महिलाएं और अन्य लोग काम छोड़कर नदी तट पर विरोध-प्रदर्शन को एकत्र हुए। शाम तक काम रुकवाने को आने वालों के विरोध पर विचार किया जाता रहा। काम रुकवाने को कोई नहीं पहुंचा तो सभी अपने-अपने घरों को लौट गए। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता डीएन शुक्ला ने बताया कि गांव में काम रुकवाने की चर्चा पर शुक्रवार को नदी तट पर महिलाएं और कुछ पुरुष एकत्र हुए थे। प्रोजेक्ट बनाने से पहले ही उन्होंने डीएफओ से मिलकर काम जंगल की जमीन पर न होकर खेतों में होने की जानकारी दी थी। काम रुकवाने का कोई लिखित पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें