महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ता शनिवार दोपहर क्लब के गेट पर एकत्र हुईं
बीसलपुर। अघोषित विद्युत कटौती को लेकर व्यापार फैंस क्लब महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर अधिशासी अभियंता के विरुद्ध प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ता शनिवार को दोपहर क्लब के गेट पर एकत्र हुईं और विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता के विरुद्ध प्रदर्शन करने लगीं। आधा घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद महिलाओं ने अधिशासी अभियंता का पुतला फूंका। महिलाओं का आरोप है कि अधिशासी अभियंता की अनदेखी के चलते भीषण गर्मी में बिजली की लगातार अघोषित कटौती की जा रही है। रात 10 बजे के बाद कटौती की जाती है। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द बिजली कटौती बंद नहीं की गई तो अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन और पुतला फूंकने वालों में व्यापार फैंस क्लब महिला प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष रविता गुप्ता, सुषमा कश्यप, सुनीता गुप्ता, स्मृति, विमलेश गुप्ता आदि शामिल रहीं। संवाद
तहसील क्षेत्र के नगरीय इलाकों में रात के समय डेढ़ घंटे और ग्रामीण इलाकों में रात के समय चार घंटे बिजली की अघोषित कटौती कंट्रोल से हो रही है। कुछ कटौती इमरजेंसी में दिन में भी हो रही है।
- विकास शर्मा, अधिशासी अभियंता, बिजली निगम