फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घुंघचाई में बिजली की आंख-मिचौली से रातभर सो नहीं पाए लोग

विज्ञापन
घुंघचाई बिजली उपकेंद्र क्षेत्र में फाल्ट सही करते कर्मचारी
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी से बेहाल होकर घरों के बाहर घूमते हुए बिताया वक्त
विज्ञापन

घुंघचाई। भीषण गर्मी के दौर में अघोषित बिजली कटौती के साथ लोकल फाॅल्ट ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को पूरी रात बिजली आती जाती रही। ऐसे में उमस भरी गर्मी के कारण बिजली गुल होते ही लोग सो नहीं पाए और घरों से निकलकर सड़क पर घूमकर समय काटते रहे।
यह स्थिति पिछले कई दिनों से चल रही है। घुंघचाई बिजली उपकेंद्र से जुडे गांव घुंघचाई, जितौरिया, पुन्नापुर, दिलावरपुर, लुकटिहाई, सिमरिया, नरायनपुर, कसगंजा,अजीतपुर बिल्हा,गरीबपुर, सिमराया में बार-बार ट्रिपिंग और लंबे कट के कारण लोग रात भर जागने को मजबूर हैं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन मात्र आधे घंटे बाद ही ठप हो गई। इसके बाद रात करीब 12 बजे बिजली आई, लेकिन कुछ देर बाद फिर गुल हो गई। शनिवार तड़के करीब 2:25 बजे दोबारा आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन लगभग एक घंटे बाद फिर बिजली चली गई।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब छह बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। पूरी रात बिजली के इस आंख-मिचौली खेल से लोग बेहाल रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन


बेचैन रहे लोग

पूरी रात बिजली आने का इंतजार करते गुजर जाती है। आधा घंटा बिजली आती है और फिर कई घंटे गायब हो जाती है। ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं रही।

-विजय वर्मा
-

गर्मी के कारण बच्चों का बुरा हाल है। बिजली की अनिश्चितता के चलते रात भर नींद नहीं आती। अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।

-रामदास सक्सेना


फोटो-13
लगातार कटौती ने जीना मुहाल कर रखा है। दिन तो जैसे तैसे काट लेते हैं, लेकिन रात को नींद पूरी नहीं हो पाती।

-अरविंद श्रीवास्तव
-
उपकेंद्र को कंट्रोल से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इसके चलते समस्या उत्पन्न हो रही है। फाॅल्ट तत्काल ठीक कराए जा रहे हैं। चाहे रात हो या दिन, बिजली व्यवस्था को लगातार दुरुस्त किया जा रहा है।
-सर्वेश कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें