मझोला महिला समिति के द्वारा मनाई गई डांडिया नाइट। संवाद
मझोला। महिला समिति मझोला के तत्वावधान में कस्बे के एक मैरिज हॉल में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी की आरती के साथ हुई।
खटीमा (उत्तराखंड) से आई राकेश रॉक्सी एंड टीम ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ सवाल-जवाब प्रतियोगिता और बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। महिलाओं की श्रेणी में रतना और बालिकाओं की श्रेणी में जशन प्रीत कौर बाजवा को बेस्ट ड्रेस डांडिया का खिताब मिला।
शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक चले इस आयोजन में महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों ने डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की प्रमुख सदस्य अर्चना गर्ग, बलविंदर कौर, ऋचा अग्रवाल, रेखा बंसल सहित अन्य का योगदान सराहनीय रहा। संवाद