फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ग्राम पंचायत स्तर पर बसों का संचालन नहीं हो सका शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्राम पंचायत स्तर पर बसों के संचालन को लेकर शासन से तो आदेश मिले। इसके लिए परिवहन विभाग के अफसरों की ओर से निजी बस संचालकों को संबद्ध किया गया। इसमें जिले के दस मार्गों का चयन किया गया, लेकिन दसों मार्ग पर करीब दो माह बीत जाने के बाद बसों का संचालन नहीं हो सका।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर पर भी बसों का संचालन हो सके। इसको लेकर शासन की ओर से आदेश जारी किए गए थे। इसमें कहा गया था कि ग्राम पंचायत स्तर के लोगों का भी जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क हो सके। इसको लेकर विभागीय अफसर की ओर से मार्गों का चयन किया जाए। जिन मार्गों से जिला मुख्यालय की आवाजाही अधिक है। शासन से आए आदेश के बाद विभागीय अफसर की ओर से कार्रवाई शुरू की गई। इसमें जिले के 10 मार्गों का चयन किया गया।
मार्गों का चयन के बाद यहां पर निजी बस संचालकों के नाम पता सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों को दर्ज किया गया। साथ ही इन बस संचालकों को इन मार्गों पर जल्द ही बस संचालन के निर्देश दिए गए। विभागीय अफसर की ओर से कागजी कार्रवाई तो पूरी कर ली गई, मगर अब तक इन दसों मार्ग पर बसों का संचालन शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया है कि जिन मार्गों का चयन किया गया है। इन मार्गों पर बसों का संचालन क्यों नहीं हो सका है। इसकी जानकारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें