पूरनपुर। गांव मुजफ्फरनगर निवासी संजीव की पत्नी रोली देवी (32) का शव बुधवार शाम घर के कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। रोली के बहन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम को भेजा है।
गांव निवासी संजीव कुमार ने वर्ष 2012 में बंडा थाना क्षेत्र की रोली से प्रेम विवाह किया था। उसके के दो पुत्र है। संजीव दूसरे जिले में प्राइवेट नौकरी करता है। बुधवार शाम करीब चार बजे पत्नी रोली का शव घर के कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची उसकी बहन सोनी ने हत्या का आरोप लगाया। रोली के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में विवाद पर गाली-गलौज हुई। कोतवाल सतेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।