फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: कटा अंगूठा लेकर थाने पहुंची पत्नी, झगड़े के दौरान पति ने दांतों से काटा, पीड़िता ने लिखाई रिपोर्ट

Sat, 18 Nov 2023 07:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव सरोरी में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान गुस्से पति ने दांतों से पत्नी का अंगूठा काटकर अलग कर दिया। पत्नी कटा अंगूठा लेकर थाने पहुंची और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में पति-पत्नी के झगड़े का अजब मामला सामने आया है। पति-पत्नी के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि गुस्से में पति ने दांतों से पत्नी का अंगूठा काट लिया। घटना के बाद कटा हुआ अंगूठा लेकर पत्नी थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, घटना के बाद पति फरार हो गया है। 

विज्ञापन


थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव सरोरी निवासी रेखा पत्नी तिलकचंद ने पुलिस को बताया कि पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। कई बार ससुराल पक्ष के लोगों से भी पति की शिकायत की गई लेकिन पति के रवैये में कोई सुधार नहीं आया। 14 नवंबर को रात 11 बजे पति ने उसके साथ गालीगलौच करते हुए बुरी तरह मारपीट की।

ये भी पढ़ें- Budaun News: बंदर डाल गया जहर का पाउच, तीन बच्चों ने चूरन समझ चाट लिया, एक मासूम की मौत
विज्ञापन

 

विज्ञापन

जब उसने विरोध किया तो गुस्साए पति ने दांतों से उसके बाएं हाथ का अंगूठा काटकर अलग कर दिया। इसके बाद पति जान से मारने की धमकी देता हुआ घर से भाग गया। विवाहिता ने थाना जहानाबाद पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और अंगभंग की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें