फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, भड़के ग्रामीणों ने किया हंगामा

Thu, 03 Apr 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मृतक प्रेमवती का फाइल फोटो।
विज्ञापन
गजरौला। गांव इटौरिया में ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत से ग्रामीण भड़क उठे। घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया। अवैध खनन में लगे वाहनों को सीज करने की मांग पर अड़े परिजन और ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक शव को नहीं ले जाने दिया। पुलिस अफसरों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण मानें। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हादसा गजरौला क्षेत्र के इटौरिया गांव में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे का है। गांव निवासी प्रेमा देवी (45) पत्नी रामविलास दो दिन पूर्व सीतापुर में अपनी पुत्री के घर गई थी। दो दिन रुकने के बाद बुधवार को वह घर लौट रही थीं। पीलीभीत पहुंचने के बाद वह टेंपो से गांव के लिए रवाना हुई। गांव पहुंचने पर टेंपो से नीचे उतरते ही वह मार्ग पर आए ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे क पता चलते ही भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मृतका के परिजन भी पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में खुलेआम अवैध खनन हो रहा है। दिन भर ट्रैक्टर ट्राली बेतरतीब तरीके से दौड़ रहे हैं। जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ। वह भी खनन में लगा था।
ग्रामीणों ने पुलिस पर भी संरक्षण का आरोप लगाया। खनन में लगे वाहनों को थाने लाकर सीज करने की मांग पर अड़े परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से इनकार कर दिया। करीब तीन घंटे तक हंगामा होता रहा है। इसके बाद थाना पुलिस के कार्रवाई का आश्वासन देने पर ग्रामीण माने। ग्रामीणों का आरोप है कि जरा चौकी पुलिस के संरक्षण पर अवैध खनन में लगे वाहन रात-दिन दौड़ रहे हैं। मृतका के दो पुत्र राजेश और अनुज के अलावा एक पुत्री जावित्री है। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मृतक प्रेमवती का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें