फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नौकरी के नाम पर 10 लाख की ठगी, प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान

Mon, 04 May 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीड़ित पक्ष से 10 लाख रुपये की ठगी की गई। रुपये लौटाने से इन्कार करने और धमकाने से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर बाहर चुंगी गौहनियां निवासी अनुज कुमार वर्मा ने थाना सुनगढ़ी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी सारिका से बरेली जनपद के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के ग्राम ढकिया निवासी मानसिंह ने बरेली के ही रेलवे गोदाम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये हड़प लिए थे। यह रकम जुटाने के लिए उसकी पत्नी ने अपने जेवर तक गिरवी रख दिए थे। लंबे समय तक नौकरी न लगने पर जब पत्नी ने आरोपी से रुपये वापस मांगने शुरू किए तो आरोपी धमकी देने लगा।
आरोप है कि जब पीड़ित और उसकी पत्नी सारिका ने कई बार फोन कर रुपये वापस करने को कहा तो आरोपी ने न केवल रुपये लौटाने से इन्कार किया, बल्कि गाली-गलौज और अभद्रता भी की थी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से उसकी पत्नी काफी परेशान रहने लगी थी। प्रताड़ना से तंग आकर तीन दिसंबर 2025 को दोपहर करीब पौने दो बजे सारिका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद वह बाहर था और बच्चे स्कूल गए हुए थे। इस मामले में थाना सुनगढ़ी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी मानसिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें