पूरनपुर। डीजे पर डांस के दौरान हुए विवाद पर गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर के कपिल को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज कर धमकाया गया। सिर पर ईंट से प्रहार कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने कपिल की ओर से गांव के भानू यादव और उसके दो पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना 27 अप्रैल की है। कपिल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि घटना के दिन गांव के भानू के घर दावत में गया था। वहां डीजे पर डांस को लेकर उसके तहेरे भाई का भानू से विवाद हो गया। लोगों ने बीच-वचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। मगर इसके बाद भानू ने उसे रोककर गाली-गलौज की।उसके सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने कपिल की ओर से गांव के भानू यादव, उसके पुत्र निखिल और राजू यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद