बीसलपुर। तहसील परिसर में मंगलवार को अपराह्न लगभग तीन बजे अधिवक्ता के बिस्तर पर बैठे युवक को एक महिला ने अपने तीन सहयोगियों की मदद से पीट दिया।
थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव कनपरी निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को तहसील में एक अधिवक्ता के बिस्तर पर बैठा हुआ था। इस बीच एक महिला अपने तीन पुरुष सहयोगियों के साथ वहां पहुंची। आरोप है कि उन लोगों ने युवक के हाथ पकड़ लिए और महिला ने पीटना शुरू कर दिया।
महिला का कहना था कि यह युवक उसके 10 लाख रुपये नहीं दे रहा है। युवक किसी तरह से भाग कर कोतवाली पहुंचा और मामले की तहरीर दी। तहरीर में मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी महिला को नामजद किया गया है और उसके सहयोगियों को अज्ञात बताया गया है। इस बाबत कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद