फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला से मारपीट, बचाने आए युवक का फोन तोड़ा

Thu, 31 Jul 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कांशीराम कॉलोनी में गाली-गलौज का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। कई युवकों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बचाने आए मोहल्ले के ही एक युवक को पीटा और उसका मोबाइल तोड़ दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की ईदगाह कांशीराम कॉलोनी निवासी नेहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे वह घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान एक युवक अपने साथ कॉलोनी के ही नितिन रस्तोगी, समीर, राशिद, मोहम्मद कैफ, अयान, रिजवान और फैजान को लेकर वहां आया। सभी आपस में गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि जब उसने घर के सामने गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाने आए हर्षित को भी पीटा गया। आरोपी समीर की मां और बहन ने भी वहां पहुंचकर उसके साथ मारपीट की। हर्षित का मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें