फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: केेला, गन्ना की आधा-आधा एकड़ फसल नदी में समाई, ठोकरें क्षतिग्रस्त

Thu, 31 Jul 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव श्रीनगर के समीप शारदा नदी के कटान से स्पर क्षतिग्रस्त हो गए। दो किसानों की केला और धान की आधा-आधा एकड़ फसल नदी में समा गई। बुधवार को नदी का जलस्तर बढ़ने से श्रीनगर और राहुलनगर, धनाराघाट के समीप कटान धीमा पड़ गया।
विज्ञापन


कटान रोकने को गांव के समीप बाढ़ खंड की ओर से ठोकरें बनाई गई थी। दो दिन पहले फिर श्रीनगर में कटान तेजी से शुरू हुआ। मंगलवार शाम तक कटान जारी रहा। कटान में गांव निवासी महेंद्र की केला और सतकरन की गन्ना की आधा-आधा एकड़ फसल नदी में समा गई। कटान रोकने को बनाई गई ठोकरें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। बुधवार को बनवसा बैराज से नदी में करीब एक लाख क्यूसेक पानी रिलीज हुआ। नदी का जलस्तर बढ़ने से बुधवार को श्रीनगर और राहुलनगर, धनाराघाट के समीप कटान धीमा पड़ गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें