फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला को पीटकर किया घायल, चचिया सास और ननद नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के मोेहल्ला पुरैना में पारिवारिक विवाद मारपीट में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

मोहल्लावासी मुकेश मिश्रा की पत्नी ओमकांति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 16 सितंबर की शाम 7ः00 बजे उनके पति घर पर नहीं थे। इस दौरान ओमकांति की अपनी चचेरी ननद मधुरानी से कहासुनी हो गई। मधुरानी व उसकी मां सोमवती ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसका विरोध करने पर दोनों ने ओमकांति को पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी की। शोर सुनकर एकत्र हुए परिजनों ने बीच-बचाव करके मामला शांत कराया। मुकेश घर आए तो उनको घटनाक्रम की सूचना दी। इसके बाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें