फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खुरपका व मुंहपका की चपेट में 20 पशु, 15 की हो चुकी मौत

विज्ञापन
अजय यादव
विज्ञापन
घुंघचाई। विलंदपुर अशोक और आसपास के गांवों में कई पालतू मवेशी मुंहपका और खुरपका की चपेट में हैं। विलंदपुर में एक पखवाड़े में बीमारी से करीब 15 मवेशियों की मौत हो चुकी है। 20 से अधिक मवेशी बीमार हैं। पशुधन विभाग कई गांवों में अब तक पशुओं का टीकाकरण नहीं करा सका है। इससे पशुपालक परेशान हैं।
विज्ञापन

विलंदपुर अशोक गांव में इन दिनों पशुओं में खुरपका व मुंहपका बीमारी का प्रकोप है। इससे पशु ठीक से चारा भी नहीं खा पा रहे हैं। दूध भी कम होता जा रहा है। पशुपालक स्थानीय चिकित्सकों से मवेशियों का इलाज करा रहे हैं। मगर, मवेशियों को कोई राहत नहीं मिल पा रही। खास बात यह है कि बीमारी के फैलाव से पशुधन विभाग अनजान है।
गांव निवासी मोतीराम, सुधीर गंगवार, मदन सिंह, सुरेश कुमार, किरन पाल, अजय यादव, ओमकार, ओमप्रकाश गौतम, विंदु यादव, कालू यादव सहित कई पशु पालकों के मवेशी मुंहपका और खुरपका बीमारी से ग्रस्त हैं। वहीं मोतीराम, अजय पाल, कालीचरण, सुरेश आदि कई लोगों के मवेशियों की बीमारी से मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन



इन गांवों के भी मवेशियों में फैली बीमारी
पशुओं में खुरपका और मुंहपका की बीमारी बिलंदपुर अशोक गांव के अलावा सिमरिया, घुंघचाई, दिलावरपुर, जितोरिया, सिकरहाना आदि गांवों में भी फैली हुई है। कुछ जगहों पर टीकाकरण की रस्म अदायगी कर दी गई है।


ग्रामीणों ने बताई अपनी-अपनी परेशानी

उनके मवेशी कई दिन से बीमारी की चपेट में हैं। स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराया। मगर, बीमारी दूर नहीं हुई है। विभाग के अधिकारियों को इसकी ओर ध्यान देना चाहिए।- मोतीराम सक्सेना


गांव में लोगों के मवेशी इस बीमारी की चपेट में चल रहे हैं। इससे लोग काफी परेशान हैं। विभाग की ओर से गांव में टीकाकरण कराया जाना चाहिए। मगर, कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। - सुधीर गंगवार



उनका मवेशी कई दिन से बीमार है। इलाज कराने के बाद भी कुछ खास लाभ नहीं हुआ है। विभाग ने भी अब तक टीकाकरण नहीं कराया है। - अजय कुमार यादव


हमारे गांव में इस समय पशु खुरपका और मुंहपका बीमारी की चपेट में हैं। आसपास के डाक्टरों को दिखाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है।- ओमप्रकाश गौतम


बंडा-शाहजहांपुर से सटे इलाके में खुरपका-मुंहपका के मामले सामने आए थे। इसको लेकर उसी तरफ के गांवों से टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिले के अन्य इलाकों से इस तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। पता कराएंगे।- पीके त्यागी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी



पशुओं के दाने निकलने पर लंपी रोग की आशंका जता रहे पशुपालक



पूरनपुर। गांव हजारा और आसपास के गांवों में पशुओं के दाने निकलने से पशु पालक लंपी रोग की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।



चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि कई पशु पालकों ने इसकी सूचना उनको भी दी। शुक्रवार को दो पशुपालक नगर के पशु चिकित्सालय भी पहुंचे। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में लंपी रोग का प्रकोप नहीं है। शारदा नदी किनारे बाढ़ प्रभावित कुछ गांवों में पशुओं के लंपी रोग होने की जानकारी पशुपालकों ने दी। जांच में पशुओं के इंफेक्शन से दाने निकलना पाया गया। इसकी जानकारी पशुपालकों को दी है। संवाद

अजय यादव

अजय यादव

अजय यादव

अजय यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें