सेल्हा बाबा के पांच
दिवसीय उर्स के कुल के साथ मंगलवार को समापन हो गया। कुल शरीफ में कौम और
मुल्क के लिए दुआएं मांगी गई।
कुल शरीफ में परंपरा के अनुसार, मेला
कमेटी के लोगों ने अध्यक्ष अब्दुल हफीज खां के पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।
अब्दुल हफीज खां ने सीओ ब्रजवीर सिंह, एसओ माधोटांडा राजेंद सिंह, मेला
प्रभारी सूबेदार सिंह को पगड़ी बांधी।
उलमा ने नाते पढ़ी। सलातो सलाम के
बाद फातेहा दिलाई गई। हाजी अरशद अली ने दुआएं मांगी। संरक्षक हाजी नवाब
अली, फजीउजमा खां, मोहम्मद सद्दीक इदरीसी, नफीस खां, शाहिद सिद्दीकी,
मोहम्मद रज्जाक, रसीद अहमद, अब्दुल खलीक खां, गुच्छन खां, हाजी रईस अहमद
मंसूरी, फुरकान मियां आदि थे।
0000
छह हजार बच्चों को पिलाई पोलियो ड्राप
माधोटांडा।
पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत यादव ने बताया कि सेल्हा मेला
में करीब छह हजार बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई।