फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन फार्म जमा न होने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 17 Mar 2015 11:50 PM IST
शेरपुरकलां/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन के फार्म जमा करने आई महिलाओं की भीड़ को देखकर फार्म जमा कर रहे कर्मचारी ग्राम पंचायत सचिवालय से भाग खड़े हुए। इससे फार्म जमा न होने के विरोध में महिलाओं ने हंगामा कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कस्बा के ग्राम पंचायत सचिवालय में समाजवादी पेंशन योजना के फार्म पिछले दो दिनों से रोजगार सेवक और सफाई कर्मचारी सांठ-गांठ कर जमा कर रहे थे। फार्मों को जमा करने को लेकर मंगलवार की सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं की भीड़ देखकर कर्मचारी सचिवालय से भागने लगे। इससे महिलाएं भड़क उठीं।

लोगों ने ग्राम पंचायत सदस्य शाहीन बेगम और उनके पति खुशनूद खां के नेतृत्व में हंगामा कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि समाजवादी पेंशन दिलाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। महिलाओं ने एसडीएम से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में शाहीन बेगम, सुराज बेगम, नसीम बेगम, अच्छी बेगम, आमना, रानी, नजमा, रुकसाना, फूलबी, महताब बेगम, नसरीन, मीना, अंजुम, रूबी आदि थी। उधर, ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल पाठक ने बताया कि शिकायत मिलने पर समाजवादी पेंशन फार्म जमा करने से कर्मचारियों को रोक दिया गया है। योजना के फार्म जमा कराने का कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें