फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोहरे की दस्तक में हाईवे के फुटपाथ किनारे खड़े वाहन बनेंगे हादसे का सबब

Mon, 16 Nov 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बरेली जाने वाले हाईवे पर नोपार्किंग में खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। कोहरे की दस्तक शुरू हो गई है। ऐसे में शहर के पूरनपुर, बरेली, टनकपुर और बीसलुपर हाईवे पर वर्कशॉप संचालकों ने अवैध रूप से अस्थायी अतिक्रमण कर लिया है। वर्कशॉप संचालक फुटपाथ पर ही मरम्मत का कार्य करते हैं। काम अधूरा रहने के बाद यह वाहन रात मेें यहां खड़े किए जाते हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष सर्दियों के दिन में बरेली से पीलीभीत के लिए आ रही रोडवेज डिपो की बस हाईवे के फुटपाथ पर खड़े वाहनों में रात के समय टकरा गई थी। हालांकि कोई जनहानि नहीं हो सकी। इसके बाद तत्कालीन डीएम ने इन्हें यहां से हटाने के निर्देश दिए, लेकिन अफसरों के तबादले के बाद स्थिति जस की तस बन गई है।
-
वर्जन:
वाहन चालकों को कोई दिक्कत न हो। इसको लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इन वाहनों पर नो पार्किंग का चालान किया जा रहा है। इस महीने करीब 40 वाहनों का चालान किया है। ट्रांसपोर्ट नगर बनाए जाने के लिए यहां पर कोई भी प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुशील कुमार, एआरटीओ

बरेली जाने वाले हाईवे पर नोपार्किंग में खड़े वाहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें