फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रेलवे लाइन के किनारे चार किमी दायरे में लगेगी तार फेंसिंग

Wed, 11 Mar 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रेल पटरियों के किनारे और बीच में छुट्टा जानवरों की चहलकदमी को लेकर रेलवे सतर्क हो गया है। आए दिन होने वाली जानवरों के कटने की घटनाओं की रोकथाम के लिए रेलवे लाइन के किनारे चार किलोमीटर दायर में तार फेंसिंग लगाई जाएगी। मंगलवार को बरेली से आए अधिकारियों ने शहर से गुजरी रेल लाइनों का पैदल निरीक्षण कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर मंगलवार को मंडलीय वरिष्ठ यातायात निरीक्षक सुरक्षा धीरज कुमार और सेक्शन इंजीनियर रवि शुक्ला ने पीलीभीत-टनकपुर रेलखंड का निरीक्षण किया। आरपीएफ के इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार व अन्य टीम भी साथ रही। अफसरों ने बरहा रेलवे क्राॅसिंग से बिलगवां रेलवे क्राॅसिंग के आगे तक पैदल भ्रमण कर रेलवे पटरी पर आने वाले जानवरों के स्थानों को देखा गया। लोगों को भी जागरूक किया गया। बिलगवां क्राॅसिंग से पहले एक स्थान पर जानवरों की डेरी भी संचालित नजर आई। निरीक्षण के बाद तार फेंसिंग कराने की रूपरेखा तय की गई।
आए दिन होते हादसे, लगाना पड़ता इमरजेंसी ब्रेक
पीलीभीत-मैलानी रेलखंड, पीलीभीत-बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत-टनकपुर रेलखंड पर आए दिन छुट्टा जानवर रेल पटरी पर पहुंच जाते हैं। हादसे भी होते हैं। इससे ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ता है। इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़ते हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों में अचानक ब्रेक लगाना संभव नहीं हो पाता। यही वजह है कि रेल लाइन पर जानवरों की आवाजाही रोकने के लिए चार किलोमीटर दायरे में दोनों ओर फेंसिंग लगाने की रूपरेखा तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें