फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईस्कूल में 1387 परीक्षार्थियों ने छोड़ी चित्रकला विषय की परीक्षा

Wed, 11 Mar 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
एके इंटर कॉलेज में गृह विज्ञान की परीक्षा के बाद बाहर आती छात्राएं। स्रोत अध्यापक
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड में मंगलवार को हाईस्कूल की चित्रकला और इंटरमीडिएट में अलग-अलग विषयों का प्रश्नपत्र कराया गया।
विज्ञापन

हाईस्कूल की पहली पाली में चित्रकला की परीक्षा में कुल 21,320 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 19,933 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 1,387 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित परीक्षार्थियों में 914 छात्र और 473 छात्राएं शामिल रहीं। वहीं पहली पाली में इंटरमीडिएट की कृषि गणित और कृषि रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा भी कराई गई। इन विषयों के लिए कुल 655 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 628 ने परीक्षा में भाग लिया। 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें कुल 5,077 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4,831 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 246 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर टीमें सक्रिय रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें