फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ठंड बढ़ने से महिलाओं के गर्म सूट का बाजार बढ़ा

Sun, 28 Dec 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में गर्म कपड़े व सूट देखती महिलाएं स्रोत : दुकानदार
विज्ञापन
पीलीभीत। जैसे-जैसे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, वैसे-वैसे बाजारों में गर्म कपड़ों का कारोबार तेजी से चल रहा है। ठंड बढ़ने के साथ ही महिलाओं के गर्म सूटों की मांग में तेजी देखने को मिल रही है। ऊनी कपड़ों, फुल स्लीव सूट, शॉल-सूट और थर्मल लाइनिंग वाले परिधानों की खरीदारी के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में बाजारों का रुख कर रही हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से ठंड का असर बढ़ने के कारण शहर के प्रमुख बाजारों में महिलाओं के गर्म सूटों की बिक्री में तेजी से इजाफा हुआ है। दुकानों पर ऊनी सूट, पश्मीना टच वाले सूट, मखमली,फ्लीस लाइनिंग के सूटों की महिलाएं मांग कर रहीं है। घरेलू कामकाजी महिलाओं से लेकर ऑफिस आदि का कार्य करने वाली महिलाओं को सूट से ठंड में राहत मिल रही है। शहर के स्टेशन रोड पर गर्म सूट की की बिक्री कर रहे व्यापारी अंशुल ने बताया, महिलाओं के गर्म सूट में फैशन भी जबरदस्त आया हुआ है। हल्के वजन के बावजूद अधिक गर्म रखने वाले सूटों की बिक्री ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन




गर्म सूटों की रेट लिस्ट

1. ऊनी सूट - 1200 से 2500 तक
2. शॉल सूट - 2000 से 3500 तक

3. मखमली सूट -2500 से 4000 तक
4. फ्लीस लाइनिंग सूट - 1500 से 3000 तक

5.थर्मल सूट सेट- 1000 से 2200 तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें