पीलीभीत से खुटार तक मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिल गया है। इसके निर्माण के लिए 29 सितंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पीलीभीत पहुंचकर शिलान्यास करेंगे। केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम प्राप्त होने पर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पीलीभीत से पूरनपुर होते हुए खुटार तक के असम रोड को अब राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर दिया गया है। अब केंद्र सरकार के माध्यम से इसका पुनर्निर्माण कराएगी। नेशनल हाइवे निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को इसका शिलान्यास किया जाएगा। इसके लिए पूरनपुर मार्ग पर निर्मल पेट्रोल पंप के निकट सभा स्थल व हेलीपेड का निर्माण कराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम आने पर केंद्रीय सड़क निर्माण एवं प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नेशनल हाइवे बरेली क्षेत्र के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार ने सोमवार को पीलीभीत पहुंचकर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रतिनिधियों के साथ सभा स्थल व हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को सुबह 9.30 बजे सभा स्थल पर ही वह नेशनल हाइवे निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद खुटार रवाना होंगे। केंद्रीय नितिन गडकरी के कार्यक्रम में शिरकत करने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी एक दिन पूर्व 28 सितंबर को पीलीभीत पहुंच रही हैं। केंद्रीय मंत्री के प्रवक्ता एमआर मलिक ने बताया कि केंद्रीय मंत्रियों के आगमन का कार्यक्रम प्राप्त हो गया है। कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं।