फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की जुताई करते सामने आया अजगर

विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र में पकड़ा गया अजगर। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
अमरिया। खेत में ट्रैक्टर से जुताई करते समय अचानक सामने एक अजगर आ गया। किसान ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर सुरई के जंगल में ले जाकर छोड़ा।
विज्ञापन

घटना तहसील क्षेत्र के गांव गिधौर निवासी मोहन सिंह दहा फार्म के पास मंगलवार को खेतों की जुताई कर रहे थे। इस दौरान एक 14 फिट लंबा एक अजगर झाड़ियों से निकलकर ट्रैक्टर के सामने आ गया। अजगर को देख किसान के पसीने छूट गए। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर वन विभाग के टाइगर ट्रेकर चेतन कुमार, कैलाश कुमार, राजीव ढाली पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को कब्जे में लेकर पिंजरे में कैद किया। डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अजगर को सुरई के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें