फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बराही रेंज के जंगल से बाहर मझारा गांव की सीमा में तेंदुए का आतंक है। रविवार रात तेंदुआ ग्रामीण मनजीत सिंह के घर के निकट पहुंच गया। पशुशाला में बंधी बकरी को उठा ले गया। आहट पर जागे परिजनों ने शोर-शराबा शुरू किया। तेंदुआ बकरी को अधखाया छोड़कर आगे की ओर निकल गया। सोमवार को क्षेत्रीय वनकर्मी ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के अंतर्गत पिछले कई दिनों से तेंदुए का आतंक है। घरों की सीमा में घुसकर कई मवेशियों को तेंदुआ निवाला बना चुका है, लेकिन इसके बाद भी टाइगर रिजर्व प्रशासन गंभीर नहीं हुआ। नतीजतन एक मासूम बच्ची भी तेंदुए के हमले में जान गवां बैठी। इसके बाद तेंदुए की निगरानी बढ़ाने का दावा कर वनकर्मियों ने बच्ची के घर के चारों ओर कैमरे लगाकर औपचारिकताएं निभाई। रविवार को आधी रात के बाद तेंदुआ ग्रामीण मंजीत सिंह के घर के निकट पहुंच गया। इसके बाद घर की पशुशाला में बंधी बकरी को उठा ले जाकर खेत में निवाला बना लिया। आहट पर जागे परिजनों ने शोर-शराबा किया, इस पर तेंदुए बकरी का अधखाया शव छोड़कर आगे की ओर निकल गया। बराही रेंजर बजीर हसन ने बताया कि क्षेत्रीय वनकर्मियों को तेंदुए पर नजर रखने के निर्देश दिए गए है। अफसरों को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें