फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे घास काट रहे ग्रामीण पर मगरमच्छ का हमला

विज्ञापन
माधोटांडा सीएचसी में भर्ती मगरमच्छ हमले में घायल ग्रामीण। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। नदी किनारे घास काट रहे एक ग्रामीण पर अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण घायल हो गया। शोर-शराबे पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को बमुश्किल मगरमच्छ से बचाकर माधोटांडा सीएचसी भर्ती कराया।
विज्ञापन

माधोटांडा कस्बा निवासी राम दुलारे 58 मझारा में खैरा गौढ़ी पर पशुओं की देखभाल करते हैं। मंगलवार अपराह्न रामदुलारे जानवरों के लिए घास काटने सुतिया नदी के किनारे गए थे। ग्रामीण ने बताया कि घास काटना शुरू ही किया था कि अचानक नदी के भीतर से निकले मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा करने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायल को सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद माधोटांडा सीएचसी लाकर भर्ती कराया है। सीएचसी के डॉ. विनीत यादव ने बताया कि हमले में दांत लगने से ग्रामीण घायल हुआ है। इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें